12 अगस्त को jio फिर कर रहा है धमाका! यहां जानें पूरी जानकारी - Latest News Online

Breaking

Wednesday, July 24, 2019

12 अगस्त को jio फिर कर रहा है धमाका! यहां जानें पूरी जानकारी

इस स्वतंत्रता दिवस पर jio कर रहा है फिर एक बार धमाका

एयरटेल को पछाड़ कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कपंनी बनी जिओ ने पूरे भारत पर अपने नेटवर्क का जाल बिछा रखा है। ऐसे में कंपनी अपने ग्राहकों को हर खास मौके पर कुछ ना कुछ खास ऑफर देता चला आ रहा है ऐसे में ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर भी जिओ अपने ग्राहको के लिए कुछ खास ऑफर की पेशकश कर सकता है।
दरअसल रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा Jio GigaFiber को व्यवसायिक तौर पर 12 अगस्त को लॉन्च कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी जियो गीगाफाइबर सेवा को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध करा देगी।आपको बता दें कि मुंबई की इस कंपनी ने बीते साल जुलाई में आयोजित सालाना आम बैठक में जियो गीगाफाइबर को लॉन्च किया था। 
हालांकि, उस वक्त सेवा सिर्फ सीमित मार्केट के लिए थी। कंपनी ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के ज़रिए 1,000 शहरों में जियो गीगाफाइबर सेवा का आगाज़ किया था। लेकिन इसे व्यवसायिक तौर पर अभी भी लॉन्च नहीं किया गया है। Read More

No comments:

Post a Comment