मीडिया में कई दिनों से चर्चा थी कि फिल्म अभिनेता चंकी पांडेय बिग बॉस के घर में नजर आयेंगे।
टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाला चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने 13वें सीजन के साथ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। दर्शक भी इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं।बिग बॉस के घर में सेलेब्रिटीज को लड़ते झगड़ते देखना दर्शकों को काफी पसंद है। बिग बॉस 13 को लेकर खबर सामने आ रही है। शो में दिखाई देने वाले सेलेब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं।

मीडिया में कई दिनों से चर्चा थी कि फिल्म अभिनेता चंकी पांडेय बिग बॉस के घर में नजर आयेंगे। इस बात पर कई दिनों से सस्पेंस बना हुआ था। अब खबर है कि फिल्म अभिनेता शो में आने के लिए तैयार हैं।

इसी के साथ ही टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पूजा गौर, मेघना मलिक और जायरा वसीम के बिग बॉस के घर में आने की खबर थी। जिसकी किसी ने पुष्टि नहीं की। लेकिन टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा और पवित्रा पुनिया बिग बॉस के घर में जरूर दिखेंगी। Read More


No comments:
Post a Comment