बिग बॉस में विवादों के चलते खत्म हुआ BFF कांसेप्ट - Latest News Online

Breaking

Thursday, October 10, 2019

बिग बॉस में विवादों के चलते खत्म हुआ BFF कांसेप्ट

बिग बॉस का सीजन 13 शुरू हुआ था तो सलमान खान ने शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स को Bed Friend Forever कांसेप्ट को समझाया था

सलमान खान का शो बिग बॉस 13 जब से शुरू हुआ है। तब से ही इसका Bed Friend Forever कांसेप्ट विवादों से घिरा हुआ है। इस कांसेप्ट के कारण शो पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगने लगा है। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ चूका है कि यह मामला केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चूका हैं। इन सब चीजों को देखते हुए बिग बॉस ने Bed Friend Forever कांसेप्ट को शो से खत्म करने का फैसला किया है।
Image result for bigg boss 13 bff

बता दें कि जब बिग बॉस का सीजन 13 शुरू हुआ था तो सलमान खान ने शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स को Bed Friend Forever कांसेप्ट को समझाया था, जिसके तहत कंटेस्टेंट्स को सहयोगी कंटेस्टेंट्स के साथ बेड शेयर करना था। वहीं Bed Friend Forever कांसेप्ट को देख कुछ दर्शक सलमान खान के शो पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाने लगे थे। इस वजह से ट्विटर पर #Boycott_BigBoss ट्रेंड करने लगा। मंगलवार को टेलीकास्ट हुए शो में बिग बॉस ने Bed Friend Forever कांसेप्ट को खत्म करते हुए ये कहा कि अब सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को अच्छे से जान चुके हैं इसलिए Bed Friend Forever को खत्म किया जाता हैं। Read More

No comments:

Post a Comment