दबंगों ने 14 महिने के मासूम को मारी गोली! - Latest News Online

Breaking

Tuesday, July 23, 2019

दबंगों ने 14 महिने के मासूम को मारी गोली!

एटा में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती देते नजर आ रहे हैं

एटा जनपद के थाना जैथरा के गांव भिड़इया में आपसी रंजिश के चलते दबंगों का कहर देखने को मिला. बताया जा रहा है कि भिड़इया गॉव निवासी जितेंद्र उर्फ पुजारी की 4 दिन पूर्व आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसमें दबंगों द्वारा जितेंद्र के साथ जमकर मारपीट की गई थी.
पूरे मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके चलते आधा दर्जन हथियारों से लैस दबंग आरोपियों के हौसले पूरी तरह बुलंद हो गए. दबंग आरोपी नरेंद्र, पवन और उसके साथियों ने घर मे घुसकर पहले जितेंद्र के पूरे परिवार की जमकर मारपीट की और जितेंद्र को गोली मार कर हत्या कर दी। इस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर गर्ल फ्रेन्ड का मर्डर करके शेयर की डेड बॉडी की फोटो!
दबंगों ने 14 महिने के मासूम को मारी गोली!
दबंगों का कहर यहीं नहीं रुका, दबंगों द्वारा क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उन्होंने 14 महिने के मासूम को भी नहीं छोड़ा और मासूम के सिर में गोली मार दी. गोली का छरर्रा बच्चे के कान पर लगा। मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है। Read More

No comments:

Post a Comment