World Cup 2019 ख़िताब की प्रबल दावेदार माने जाने वाली इंग्लैंड ने जीत के साथ अपना सफर शुरू किया है। गुरुवार को वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 104 रन से करारी मात दी। ‘द ओवल’ मैदान पर खेले गए उद्घाटन मैच में इंग्लैंड Noida News अफ़्रीकी टीम पर शुरुआत से ही हावी रही।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 311 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 39.5 ओवरों में 207 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड को मजबूत स्कोर प्रदान करने में उसके बल्लेबाजों का संयुक्त प्रदर्शन काम आया। इंग्लैंड के लिए चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। इसमें बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 89 रन बनाए।

No comments:
Post a Comment