नरेंद्र मोदी दूसरी बार बने प्रधानमंत्री, अमित शाह सहित 57 मंत्रियों के साथ ली शपथ - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 30, 2019

नरेंद्र मोदी दूसरी बार बने प्रधानमंत्री, अमित शाह सहित 57 मंत्रियों के साथ ली शपथ

लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद सत्ता पर एक बार फिर काबिज हुए नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब दो घंटे चला। Noida News
एनडीए की जीत के सूत्रधार रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जयशंकर को मंत्रिमंडल में शामिल कर मोदी ने सभी को चौंकाया।
जयशंकर भारतीय विदेश सेवा के दूसरे ऐसे अधिकारी हैं, जिन्हें नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। इस बार सरकार में शामिल किए गए हरदीप सिंह पुरी भी भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण करने के बाद ट्वीट में कहा, ‘‘भारत की सेवा करके गौरवान्वित।’’

No comments:

Post a Comment