लू और गर्मी की मार झेल रहा उत्तर भारत, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिल्ली का पारा - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 30, 2019

लू और गर्मी की मार झेल रहा उत्तर भारत, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिल्ली का पारा

मई के महीने में दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी की मार जारी है। लू और बढ़ते तापमान से लोगों का घर से बहार निकलना भी मुश्किल हो गया है। राजधानी दिल्ली के पालम में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2013 के बाद मई महीने में पहली बार इतना अधिकतम Noida News  तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली में मई 2013 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।
उत्तर भारत
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मई महीने में 2013 के बाद दर्ज किया गया यह अधिकतम तापमान है। अभी तक मई महीने में 26 मई 1998 को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। Noida News
दिल्ली के आलावा बिहार की राजधानी पटना के आसपास के क्षेत्र में चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। राज्य में अधिकांश क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले एक दो दिनों तक धूप तेज होगी। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment