भारत में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और आज मतगणना की जा रही है। जिसके बाद कुछ ही देर में चुनावी परिणाम हमारे सामने आ जाएंगे। हालांकि परिणाम आने से पहले और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद कई एग्जिट पोल हमारे सामने आए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को ही जीत मिलते हुए दिखाया गया था। जिसके बाद से विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने ईवीएम के साथ हेरफेर होने की बात कही थी।
यही नहीं इस आरोप के साथ ही विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि इसी बीच कुछ ऐसे बयान भी आए थे, जिसने चुनाव आयोग का मनोबल बढ़ाने का काम किया था। वहीं अब अमेरिका ने भी भारतीय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल अमेरिका ने कहा है कि उसे भारतीय चुनाव की निष्पक्षता एवं ईमानदारी पर पूरा भरोसा है और चाहे जो भी जीते वह उसके साथ मिलकर काम करेगा। Read More

No comments:
Post a Comment