लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले 23 मई को मतगणना शुरू हो गई है और मतगणना के दौरान हिंसा की संभावना के चलते गृह मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘गृह मंत्रालय ने सभी राज्य को मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को मतगणना के सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा भड़कने की आशंका के संबंध में अलर्ट जारी किया है।’ Read More

No comments:
Post a Comment