रुझानों के बीच कांग्रेस नेता ने उठाया EVM पर सवाल, बोले- कहां से आ गई ये मोदी लहर? - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 23, 2019

रुझानों के बीच कांग्रेस नेता ने उठाया EVM पर सवाल, बोले- कहां से आ गई ये मोदी लहर?

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। मौजूदा रुझान में एनडीए 344 से अधिक सीटें अपने नाम करती दिख रही है। जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए 100 सीटों पर सिमटती दिख रही है। लेकिन एक तरफ रुझान आने जारी है वहीँ इस बीच फिर ईवीएम विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ईवीएम पर फिर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अभी तो रुझान आने जारी है लेकिन मैं अपने बयान पर कायम हूं।
कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कहीं न कहीं पर किसी तरह का उलटफेर जरूर हो रहा है। उनका कहना है कि सारा विपक्ष इकट्ठा होकर इस पर विचार करे। ऐसा संभव नहीं हो सकता है कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में भारतीय जनता पार्टी 50-55 सीटें ले जाए और दूसरे प्रदेशों में इतने भारी बहुमत से जीते। हम भी यूपी में तमाम सीटों में घूमे हैं, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि अचानक से मोदी की लहर आ गई हो। Read More

No comments:

Post a Comment