प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है। वहीं एनडीए भी 350 सीटों को पार कर गया है। PM मोदी की सुनामी में कांग्रेस को एक बार फिर से करारी हार का सामना करना पड़ा है।
PM मोदी की इस प्रचंड लहर में कांग्रेस के दिग्गज नेता चुनाव हार चुके हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, अजय माकन, जितिन प्रसाद के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के गढ़ अमेठी में भी उसका किला दरकता दिखाई दे रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल को हरा दिया है। हालांकि दक्षिण भारत की वायनाड सीट से राहुल गांधी को भारी मतों से विजय हासिल हुई है।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा। मोदी ने अपने भाषण में अपने संकल्प देश को बताए। ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने तीन वचन दिए हैं।
जिसमें उन्होंने पहला वचन दिया कि वो बदइरादे और बदनीयत से कोई काम नहीं करेंगे। वहीं मोदी ने दूसरा वचन देते हुए कहा कि मैं मेरे लिए कुछ नहीं करूंगा। पीएम का तीसरा वचन था कि उनके समय का पल-पल, शरीर का कण-कण सिर्फ देशवासियों के लिए है। Read More

No comments:
Post a Comment