लोकसभा के साथ विधानसभा भी हारे चंद्रबाबू नायडू, YSR कांग्रेस ने दर्ज की शानदार डबल जीत - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 23, 2019

लोकसभा के साथ विधानसभा भी हारे चंद्रबाबू नायडू, YSR कांग्रेस ने दर्ज की शानदार डबल जीत

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आ चुके हैं। नतीजों के देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने बलबूते 300 के जादुई आंकड़ें को पार करते हुए कुल 303 सीटें अपने खाते में डाल दी हैं। इन सभी सीटों के दम पर एनडीए ने कुल 347 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए 96 के आंकड़ें पर ही सिमट गई।
बीजेपी की इस जीत को मोदी लहर नहीं मोदी सुनामी कहा जा रहा है। जिसके तेज ने इस बार देश के विभिन्न राज्यों में विरोधी पार्टी और नेताओं के करारी पटखनी दी है।
लोकसभा
लोकसभा के साथ विधानसभा में भी हारे चंद्रबाबू नायडू
हालांकि एक राज्य ऐसा भी है, जहां बीजेपी के खाते में ज्यादा सीटें नहीं हैं। राज्य है आंध्रप्रदेश, वहीं आंद्रप्रदेश जहां के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू चुनाव परिणाम आने से पहले विपक्षी नेताओं को केंद्र में सरकार बनाने के लिए एकजुट कर रहे थे। लेकिन नतीजे आने के बाद उनके पैरों तले शायद जमीन खिसक गई होगी।
दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे थे और दोनों में ही चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। राज्य की 175 सदस्यीय विधानसभा में 151 सीटें वाईएसआर कांग्रेस ने जीत ली है। वहीं राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 22 सीटों पर भी वाईएसआऱ कांग्रेस कब्जा किया है।

No comments:

Post a Comment