भारत के साथ ही इस देश में भी हुए चुनाव लेकिन नतीजों के बाद भड़क गई हिंसा - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 23, 2019

भारत के साथ ही इस देश में भी हुए चुनाव लेकिन नतीजों के बाद भड़क गई हिंसा

भारत में आम चुनाव के आज नतीजे आ गये जिसमे भाजपा के नेतृत्व में NDA को भारी बहुमत मिला। इसके साथ साथ एशिया के एक और देश इंडोनेशिया में भी आम चुनाव हुए। लेकिन इंडोनेशिया में चुनावों नतीजों के बाद दंगे भड़क गए, इन दंगों में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की ख़बर है। इंडोनेशिया में संपन्न हुए चुनावों में जोको विडोडो राष्ट्रपति पद के लिए विजयी घोषित किये गए हैं।
अफ़वाहों पर रोक लगाने के लिए देश के कुछ इलाकों में सोशल मीडिया पर रोक लगा दी गई हैं। देश के पुलिस प्रमुख टीटो ने पुलिस द्वारा फ़ायर किए जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा है इन मौतों की जांच की जा रही है। पुलिस मुखिया ने यह भी कहा है कि इन सब की ज़िम्मेदार पुलिस है।
भारत
बता दें कि मंगलवार की रात राजधानी जकार्ता में छह लोग मारे गए थे। पुलिस प्रमुख ने कहा कि कुछ लोगों के शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं और कुछ के शरीर पर धारदार हथियार के घाव हैं।
इस बीच राष्ट्रपति वीडोडो ने दंगाईयों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। देश के चुनाव आयोग के अनुसार विडोडो को 55.5 प्रतिशत वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार प्राबोवो इन नतीजों को धोखाधड़ी बताते हुए ख़ारिज़ कर दिया। पूर्व जनरल प्राबोवो पिछली बार 2014 में हुए चुनावों में भी विडोडो से हार गए थे और उस समय भी उन्होंने नतीजों को ख़ारिज़ कर दिया था। Read More

No comments:

Post a Comment