Lok Sabha Election Results 2019 के लिए दिल्ली में मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। यहां सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में छठे चरण के तहत 12 मई को मतदान हुआ था। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। इस बार दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव के परिणाम आने ही वाले हैं। रुझानों की मानें तो दिल्ली में बीजेपी 7 में से 6 सीटें ले रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी और राघव चड्ढा दो सीटों पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दिल्ली की जंग में इस बार कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी के डॉ। हर्षवर्द्धन के साथ रमेश विधूड़ी का करियर दांव पर लगा है। ताजा रुझान और रिजल्ट के लिए जुड़े रहिए। Read More

No comments:
Post a Comment