Lok Sabha Election Result 2019 के नतीजे सामने आने लगे हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी साफ हो गई है जबकि बीजेपी 7 में से 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। अगर बात हरियाणा की करें तो यहां बीजेपी को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा और 10 सीटों पर बीजेपी सबसे आगे चल रही है। पंजाब के रुझानों में कांग्रेस ने काफी बढ़त बना ली है और बीजेपी-अकाली दल दूसरे नंबर जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर है।
पंजाब के रुझानों में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बीजेपी 2, अकाली दल 2 और आम आदमी पार्टी 1 सीटों पर आगे है। पंजाब में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला लोकसभा निर्वाचन (Punjab Elections 2019) क्षेत्र हैं। पंजाब की पटियाला सीट पर परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। Read More

No comments:
Post a Comment