Lok Sabha Election Results 2019 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरणों में संपन्न हुए थे। इस दौरान 67.11% मतदान हुए। सीटों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश पर सभी की नजरें लगी हुई हैं।
यहां कुल 80 सीटें हैं। अब तक आए 451 सीटों के रुझान में 287 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है, जबकि यूपीए 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, अन्य की बढ़त 76 सीटों पर है। शुरुआती रुझान से साफ़ हो रहा है कि बनारस से मोदी आगे चल रहे है तो वहीँ अमेठी से राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं। यूपी की 80 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

No comments:
Post a Comment