Lok Sabha Election Result 2019 : यूपी में बीजेपी को बढ़त, क्या मुकाबला कर पाएगा गठबंधन? - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 23, 2019

Lok Sabha Election Result 2019 : यूपी में बीजेपी को बढ़त, क्या मुकाबला कर पाएगा गठबंधन?

Lok Sabha Election Results 2019 लोकतंत्र के महापर्व के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरणों में संपन्न हुए थे। इस दौरान 67.11% मतदान हुए। शुरूआती रुझान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त नजर आ रही है। वहीँ अखिलेश और मायावती के गठबंधन से काफी उम्मीद की जा रही थी लेकिन उसका जादू फीका पढ़ता नजर जा रहा है। वहीँ कांग्रेस की बात करें तो उत्तरप्रदेश में पार्टी काफी पीछे नजर आ रही है। आपको बता दें अभी काफी शुरूआती रुझान आये है, अभी फाइनल रिजल्ट का इंतजार है।
Lok Sabha Election
बदायूं से गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और जिलाधिकारी के बीच कहासुनी की खबर सामने आ रही है। मतगणना स्थल पर अव्यवस्था को लेकर सांसद व उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव भड़क गए। उन्होंने आरओ टेहल से पहले बैरीगेटिंग लगाने को लेकर भी आपत्ति जताई। धर्मेंद्र यादव को अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता है। मेरठ से बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल आगे चल रहे हैं तो वहीं बरेली से बीजेपी उम्मीदवार संतोष गंगवार आगे चल रहे हैं। मेरठ में राजेंद्र अग्रवाल का मुकाबला गठबंधन के हाजी याकूब कुरैशी से है। बरेली से संतोष गंगवार आठवीं बार चुनाव मैदान में हैं। Read More

No comments:

Post a Comment