लोकतंत्र के महापर्व के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरणों में संपन्न हुए थे। इस दौरान 67.11% मतदान हुए। ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में कुछ ही देर में चुनाव परिणाम आने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी को इस बार बड़ी जीत की उम्मीद है। इसके लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है, तो वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपने गढ़ में सेंध लगने से रोकने को खुलकर मोदी-शाह को जमकर चुनौती दी।
17वीं लोकसभा के लिए 8040 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला। 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में हुए मतदान में 90 करोड़ मतदाताओं ने किया वोट। इनमें 13 करोड़ वोटर्स पहली बार वाले रहे। पश्चिम बंगाल के कुछ हॉट सीटों में आसनसोल से बीजेपी के बाबुल सुप्रियो, टीएमसी की मुनमुन सेन और कांग्रेस के बिस्वरूप मोंडल के बीच टक्कर है।

No comments:
Post a Comment