लोकतंत्र के महापर्व के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरणों में संपन्न हुए थे। इस दौरान 67.11% मतदान हुए। आजादी के बाद हुए लोकसभा चुनाव के इतिहास में इतनी ज्यादा संख्या में मतदान पहली बार हुए है। काउंटिंग सेन्टर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटना शुरु हो गई है। केरल के वायनाड में काउंटिंग सेन्टर्स के बाहर भी लोग जुटे हुए हैं। इस सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं।
आपको बता दें इस बार 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान लगाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने भी जीत का भरोसा जाहिर किया था। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने मोदी विरोधी दलों के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू कर दिया था। Read More

No comments:
Post a Comment