Lok Sabha Election Result 2019 के लिए 543 में से 542 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना का दिन है। वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि कांग्रेस की बात करें तो वो काफी कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है।
राहुल गांधी की अमेठी सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां स्मृति ईरानी उन्हें टफ फाइट दे रही हैं। वहीं, यूपी में सपा-बसपा और आरएलडी के गठबंधन का फॉर्मूला भी पूरी तरह फेल होता दिखाई दे रहा है। Lok Sabha Election के रुझानों में बीजेपी ने अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया है, वहीं एनडीए 320 का आंकड़ा पार कर गया है। दक्षिण की बात करें तो आंध्र में चंद्रबाबू नायडू का पार्टी टीडीपी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है, 19 सीटों पर जगन रेड्डी की पार्टी वायएसआर कांग्रेस आगे चल रही है। गुजरात की गांधी नगर सीट की बात करें तो अमित शाह एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। Read More

No comments:
Post a Comment