इस्तीफे की पेशकश पर अड़े राहुल गांधी, ये बड़े नेता पहुंचे मनाने - Latest News Online

Breaking

Tuesday, May 28, 2019

इस्तीफे की पेशकश पर अड़े राहुल गांधी, ये बड़े नेता पहुंचे मनाने

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। Noida News

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसको नामंज़ूर कर दिया गया था। लेकिन राहुल गांधी उसके बाद भी इस्तीफ की पेशकश पर अटल हैं। वो अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं है। इसी बीच पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। मंगलवार सुबह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रणदीप सुरजेवाला और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनसे मिलने पहुंचे। वहीं खबर है कि राहुल गांधी ने अपने घर पर शाम 4.30 बजे पार्टी की बैठक बुलाई है।  
वहीं सूत्रों ने बताया कि पार्टी प्रमुख के लिए उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस एक और कार्यकारिणी की बैठक की योजना बना रही है। राहुल गांधी का कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का अपना फैसला नहीं बदलेंगे। हालांकि, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उन्हें अपना मन बदलने के लिए कह रहे हैं। Read More

No comments:

Post a Comment