कपिल शर्मा के शो पर कटरीना को मिली ये बुरी खबर - Latest News Online

Breaking

Tuesday, May 28, 2019

कपिल शर्मा के शो पर कटरीना को मिली ये बुरी खबर

कपिल शर्मा ने अपने शो पर कटरीना से कहा कि मेरे पास आपके लिए बुरी खबर है। मेरा शादी हो गई है।

मुंबई। वैसे तो कपिल शर्मा के शो पर हर बार मस्ती देखने को मिलती है। लेकिन जब कपिल के शो पर भाईजान यानि सलमान खान आते हैं तो वहां का माहौल ही बदल जाता है। मस्ती मजाक दोगुनी हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है क्योंकि इस बार सलमान खान और कटरीना कैफ फिल्म भारत का प्रमोशन करने कपिल के शो पर आएंगे। अब सलमान को तो सभी जानते हैं कि वो कितने हाजिर जवाब है।Noida News 
कपिल शो पर आकर सलमान कपिल के रंग में रंग जाते हैं और कॉमेडी को दोगुना कर देते हैँ। कपिल ने 27 मई को शो का एक प्रोमो शेयर किया। जिसमें आने वाले मजेदार एपिसोड की एक झलक दिखाई गई। जिसमें कभी सलमान कपिल को सांस छोड़ने को कहते हैं, तो कभी कहते हैं कि कटरीना ने उन्हें रिफ्यूज़ कर दिया। 
बता दें कि सलमान ने शो में बाइक पर ‘स्लो मोशन’ गाने पर शानदार एंट्री ली। इसके बाद कटरीना कैफ की एंट्री होती है। दोनों मिलकर स्टेज पर आते हैं, तो कपिल उन्हें वेलकम करने पहुंचते हैं। यहां कपिल सीट पर बैठते ही कटरीना को बुरी खबर देते हैं। कपिल कहते हैं कि अब उनकी शादी हो चुकी है। इस पर कुछ ना बोलते हुए कटरीना कहती हैं ‘आप काफी फिट लग रहे हैं। बीच में चुटकी लेते हुए सलमान कहते हैं ‘कपिल सांस छोड़’ और सभी हंसने लग जाते हैं। Read More

No comments:

Post a Comment