टोक्यो: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को जापान दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बदला हुआ रुख सामने आया। उन्होंने यहां कहा कि वह ईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं चाहते। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने ईरान के खतरे से निपटने के लिए हाल में पश्चिम एशिया में 1500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया था। Noida News

बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के साथ शिखर वार्ता खत्म होने के बाद ट्रंप ने संयुक्त प्रेस वार्ता में ईरान मसले पर कहा, ‘हम सत्ता में बदलाव नहीं चाहते। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम कोई परमाणु हथियार नहीं चाहते। हम ईरान को कोई नुकसान पहुंचाना नहीं चाहते। हमारा मानना है कि दोनों पक्ष किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।’ इससे पहले उन्होंने ईरान के साथ बातचीत का द्वारा खोलते हुए कहा था कि अगर वे वार्ता करना चाहेंगे तो हम भी बात करेंगे। Noida News
जापान दौरे पर पहुंचे ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की तारीफ की और कहा कि वह बहुत स्मार्ट हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों से चिंतित नहीं हैं। Read More

No comments:
Post a Comment