आईसीसी विश्व कप 2019 का इस महीने 30 मई को आगाज हो चूका है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान टीम इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ। जिसमें इंगलिश टीम ने साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से मात दी। वहीं भारतीय टीम का पहला मुकाबला 5 जून को रोज बाउल साउथैम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के साथ है। Noida News

बात करें भारत के अब तक विश्व कप के प्रदर्शन के बारे में तो टीम इंडिया 1975 और 1979 में सिर्फ ग्रुप स्टेज तक ही सीमित रही। इस दौरान टीम 6 में से सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज कर पाई थी। इसके बाद 1983 में भारत पहली बार चैंपियन बना। 1987 में हौसले बुलंद थे, लेकिन टीम इंडिया सेमीफाइनल से आगे का सफर नहीं कर सकी। वहीं 1992 में राउंड रॉबिन स्टेज से ही उसे संतोष करना पड़ा। Read More

No comments:
Post a Comment