जमात-उत दावा के तीन आतंकी गिरफ्तार, दहशतगर्दी के लिए कर रहें थे ये काम - Latest News Online

Breaking

Friday, May 31, 2019

जमात-उत दावा के तीन आतंकी गिरफ्तार, दहशतगर्दी के लिए कर रहें थे ये काम

मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उत दावा के तीन आतंकियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है। यहां गुरुवार देर रात जारी एक बयान में पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग ने कहा कि उसने लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में एक ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए जमात के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। Noida News

जमात-उत दावा
बयान में कहा गया,‘‘इनके पास के लाखों रुपए बरामद किए गए, जो इन्होंने आतंकवादी गतिविधियों के लिए जुटाए थे।’’ विभाग ने बताया कि इनके खिलाफ फैसलाबाद में आतंकवाद निरोधक अदालत में एक रिपोर्ट भी पेश की गई है।
पिछले सप्ताह भी अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि आतंकवाद को धन मुहैया कराने के खिलाफ देश भर में कार्रवाई चल रही है। Read More

No comments:

Post a Comment