पीएम मोदी की नई कैबिनेट के विभागों को बंटवारा हो गया है। मोदी सरकार में पहली बार शामिल होने वाले अमित शाह को गृह मंत्रालय मिला है। एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इतना ही नहीं निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय मिला है। नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। Noida News

इसके अलावा सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, पीयूष गोयल को रेल, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, रविशंकर प्रसाद को कानून, स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के महिला एवं बाल विकास, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय मिला है। Read More

No comments:
Post a Comment