रुझानों में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत, पीएम मोदी शाम को कर सकते हैं कार्यकर्ताओं से मुलाकात - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 23, 2019

रुझानों में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत, पीएम मोदी शाम को कर सकते हैं कार्यकर्ताओं से मुलाकात

पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने में अब केवल कुछ घंटों का ही समय बचा रह गया है। हालांकि शुरुआती रुझानों में यह साफ हो रहा है कि एनडीए एक बार फिर से 352 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। हालांकि इससे यह तो साफ हो गया है कि भाजपा ने कहा था, 2019 में पीएम मोदी की लहर नहीं बल्कि सुनामी आएगी और शायद अब इस सुनामी में कांग्रेस और महागठबंधन बहता हुआ दिख रहा है। वहीं एनडीए को प्रचंड मिलने के बाद भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।

भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बीच ही अब यह जानकारी सामने आई है कि भाजपा ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है और शाम लगभग 5.30 बजे पीएम मोदी भाजपा कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में कई अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं। Read More

No comments:

Post a Comment