लोकसभा प्रत्याशी लोकतंत्र बचाने के लिए गोली चलाने को तैयार, प्रेस कांफ्रेंस में लहराया हथियार - Latest News Online

Breaking

Thursday, May 23, 2019

लोकसभा प्रत्याशी लोकतंत्र बचाने के लिए गोली चलाने को तैयार, प्रेस कांफ्रेंस में लहराया हथियार

RLSP अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के विवादास्पद बयान खूनी संघर्ष की बात कहे जाने के ठीक अगले दिन उनके समर्थन में एक नेता जी हथियार के साथ उतर गए। भभुआ के पूर्व विधायक और बक्सर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले रामचंद्र यादव ने हथियार लहराते हुए प्रेस कान्फ्रेंस की।
प्रेस कांफ्रेंस में रामचंद्र यादव ने EVM धांधली मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कि लोकतंत्र के लिए हथियार उठाना पड़े तो उठाऊंगा। साथ ही यह भी कहा कि अब चुप बैठने से काम नहीं चलेगा।
लोकसभा
लोकसभा सीट बक्सर से इस बार निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक रामचंद्र यादव ने हथियार लहराते हुए कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए गोली चलाने को तैयार हैं। पिस्टल हाथ में लेकर रामचंद्र यादव ने कहा कि कुशवाहा और तेजस्वी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाऊंगा।
बता दें कि रामचंद्र यादव पूर्व राजद विधायक रहे हैं और उसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

No comments:

Post a Comment