सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने एक नये एप ‘बोलो एप’ को पेश किया। यह एप प्राथमिक कक्षा के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी सीखने में मदद करेगा। कंपनी ने कहा कि यह बोलो एप उसकी आवाज पहचानने की तकनीक तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक पर आधारित है। इसे सबसे पहले भारत में पेश किया गया है|Noida News

कंपनी ने बताया कि इसमें एक एनिमेटेड पात्र दिया है जो बच्चों को कहानियां पढ़ने के लिये प्रोत्साहित करती है और किसी शब्द का उच्चारण करने में दिक्कत आने पर बच्चों की मदद करती है। यह कहानी पूरा करने पर बच्चों का मनोबल भी बढ़ाती है। Noida News
गूगल इंडिया के उत्पाद प्रबंधक नितिन कश्यप ने कहा, ‘‘हमने इस बोलो एप को इस तरह डिजायन किया है कि यह ऑफलाइन भी काम कर सके। इसके लिये बस 50 एमबी के इस एप को इंस्टॉल करना होगा। इसमें हिंदी और अंग्रेजी की करीब 100 कहानियां हैं।’’ Read More

No comments:
Post a Comment