श्रीलंका में लगातार एक के बाद एक बम धमाके हो रहे हैं । जिससे मरने वालों की संख्या अब 359 तक पहुंच गई है । वहीं गुरूवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके हुए जिसके बाद हर जगह हाई अलर्ट जारी किया गया है । बता दें कि, हमला करने के लिए यहां के चर्च और फाइव स्टार होटलों पर निशाना बनाया गया था ।

बता दें कि, गुरूवार की सुबह कोलंबो से करीब 40 किमी दूर पुगोडा टाउन में एक धमाके की आवाज सुनी गई है । सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बम धमाके की यह आवाज पुगोडा टाउन स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीछे खाली पड़ी जमीन पर से सुनाई दी है। पुगोडा टाउन कोलंबो से 40 किमी दूर है। पुलिस का कहना है कि इस धमाके की जांच की जा रही है। इतने बम धमाकों के बाद अभी भी श्रीलंका में हाई अलर्ट जारी किया गया है । पुलिस ने बताया कि दक्षिणी कोलंबो में सवॉय सिनेमा के पास के इलाके को खाली कराकर बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध मोटरसाइकिल पर नियंत्रित विस्फोट किया. हालांकि मोटरसाइकिल से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है । आगे पढ़ें

No comments:
Post a Comment