अपनी बेहतरीन अदाकारी और कई फिल्मों से अपने फैंस का दिल जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस किरण खेर ने एक बार फिर गुरूवार को चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन भरा है। इस मौके पर उनके साथ उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद रहे । साथ ही स मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए ।

आपको बता दें कि, चंडीगढ़ और हरियाणा में काफी उत्तराखंड के कई लोग रहते हैं । जिससे भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष संजय टंडन भी इस मौके पर मौजूद थे। बता दें कि, टंडन खुद भी यहां से टिकट के दावेदार रह चुके हैं । इससे पहले किरण खेर और अन्य ने भाजपा कार्यालय से उपायुक्त के कार्यालय तक रोड शो निकाला । चंडीगढ़ की रहने वाली खेर के पास चल संपत्ति के रूप में 16.97 करोड़ रुपये और 13.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अनुपम खेर की चल संपत्ति 14.86 करोड़ रुपये है। आगे पढ़ें

No comments:
Post a Comment