वाराणसी में बोले पीएम मोदी, “आज लोग खुद कह रहे हैं फिर एक बार मोदी सरकार” - Latest News Online

Breaking

Thursday, April 25, 2019

वाराणसी में बोले पीएम मोदी, “आज लोग खुद कह रहे हैं फिर एक बार मोदी सरकार”

लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार के लिए आज पीएम मोदी वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे हैं । इस मौके पर पीएम मोदी ने वाराणसी की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया । पीएम मोदी ने कहा कि, कल जो दृश्य मैं देख रहा था उसमें आपके पसीने की महक आ रही थी। मैं भी बूथ का कार्यकर्ता रहा हूं, मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का सौभाग्य मिला है ।
वाराणसी में बोले पीएम मोदी, “आज लोग खुद कह रहे हैं फिर एक बार मोदी सरकार”-AB STAR NEWS

पीएम मोदी ने कहा कि, आज देश में लोग खुद कह रहे हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार। इस बार पॉलिटकल पंडितों को काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है, ये इतिहास में पहला मौका है जब इस तरह का चुनाव लड़ा जा रहा है। ‘मैं पिछले डेढ़ महीने से हिंदुस्तान के कोन कोने में जा रहा हूं। देख रहा हूं कि जनता अब ये जान चुकी है कि पहले सरकारे बनती थी अब सरकारें चलती हैं। आपको मैं कार्यकर्ता के नाते हिसाब देता हूं पांच साल में कार्यकर्ता के नाते नरेंद्र मोदी ने नाते पार्टी ने मुझसे जितना समय मांगा जब मांगा जहां मांगा, एक बार भी मैंने मना नहीं किया। कार्यसमिति में भी एक कार्यकर्ता की तरह मैं पूरा समय बैठता था, मेरे भीतर के कार्यकर्ता को मैंने कभी मरने नहीं दिया । आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment