
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने की राहुल गांधी से ना आने की अपील।
कश्मीर से धारा 370 हटाने पर मोदी सरकार के इस फैसले के बाद से ही इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। खासकर कि पाकिस्तान को तो यह बात बिल्कुल भी हज़म होने का नाम नहीं ले रही है। वह अपनी बौखलाहट किसी न किसी तरीके से दिखा ही रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ में यह मुददा ले जाने के बाद से ही कई देशों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दिखाई हैं। ऐसे में खबर है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के कई नेता जम्मू-कश्मीर का जायजा लेने के लिए जा रहे हैं।
बता दें, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से पहली बार राहुल गांधी और विपक्ष के इतने नेता जम्मू-कश्मीर का जायजा लेने वहाँ जाएंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के ग़ुलाम नबी आज़ाद, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, लेफ़्ट के सीताराम येचुरी, डी राजा, डीएमके के तिरुची शिवा, टीएमसी के दिनेश त्रिवेदी, एनसीपी के माजिद मेमन, आरजेडी के मनोज झा और जेडीएस के उपेंद्र रेड्डी भी होंगे। इनके अलावा शरद यादव भी कश्मीर जाने वाले नेताओं में शामिल हैं। Read More

No comments:
Post a Comment