पाकिस्तान पर यह कार्यवाही ऑस्ट्रेलिया में की गई है, यह बैठक तकरीबन 2 दिन तक चली और पाकिस्तान पर यह बड़ा फैसला ले लिया गया।
पाकिस्तान की छवि आज ही नहीं कई वर्षों से खराब ही रही है। जब से भारत से अलग होकर पाकिस्तान एक नया देश बना है तब से ही वह आतंक का अड्डा रहा है। कई वर्षों से पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप चलते आ रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को भी अमेरिका ने पाकिस्तान में ही मार गिराया था। भारत का मोस्ट वांटेड हाफिज सईद पाकिस्तान में आज भी खुला घूमता है।
पुलवामा हमले के बाद भारत पाकिस्तान के रिश्ते में और भी खटास बढ़ गई थी। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते और भी ज्यादा बदतर हो गए हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर हाथ पैर मारते हुए पाकिस्तान के लिए एक बुरी खबर और आ गई है। पाकिस्तान को आतंकवाद पर सही लगाम ना लगाने की वजह से बड़ा झटका मिला है। पाकिस्तान को टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क क्षेत्र की इकाई एशिया पेसिफिक ग्रुप ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है।


No comments:
Post a Comment