
अब हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…
आजतक आपने भूतों की बस कहानियां ही सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भूत के बारे में बताने वाले हैं जो सड़कों पर घूम घूमकर भीख मांग रहा है और खाना मांगकर खाने को मजबूर है। इसको भूत बनाने के पीछे कोई ओर नहीं बल्कि हमारा प्रशासन ही है। यूपी के औरेया की सड़कों पर इसे आसानी से देखा जा सकता है। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है…
दरअसल औरैया के नगर पंचायत बाबरपुर में एक जिंदा व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जिससे वह व्यक्ति सड़को पर घूम घूम कर खाना मांगकर खाने को मजबूर है। बताया जा रहा है कि ज़मीन जायदाद को हड़पने के लिए सगी बहन ने अपने ही मंद बुद्धि भाई को मृत घोषित करवा दिया और सारी संपत्ति को हड़प लिया। Read More

No comments:
Post a Comment