एक शादी ऐसी भी जहां 4 पैरों वाले ने पहना सेहरा - Latest News Online

Breaking

Saturday, August 31, 2019

एक शादी ऐसी भी जहां 4 पैरों वाले ने पहना सेहरा

शादियाँ तो आपने बहुत देखी होगी लेकिन आपको एक ऐसे कुत्ते की कहानी से अवगत करायेंगे जिसे आप सुनकर दंग रह जायेंगे।

प्रयागराज विकासखंड कोरांव अंतर्गत महुंली गांव में एक कुत्ते की बारात निकाली गई, मानो ऐसे जैसे किसी आदमी की बारात हो। बस अंतर केवल थोड़ा ही था क्योंकि मनुष्य मनुष्य होता है और कुत्ता कुत्ता। लोंगो द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों से चंदा एकत्रित करके कुत्ते की शादी रचाई गई। कुत्ते की शादी भी कोई साधारण नहीं बल्कि मानो किसी मानव की शादी रचाई जा रही हो।
एक शादी ऐसी भी जहां 4 पैरों वाले ने पहना सेहरा
सेहरा पहने दूल्हा और पैरों में अलता सजाये दुल्हन, भीड़ ऐसी अनोखी जोड़ी को देखने के लिए बहुत ही उत्साहित दिख रही थी। बारात में लगभग 500 बारातियों नें बारात का आनंद लिया। बारात में शहनाई, बाजा के अलावा DJ भी खूब बजा। जमकर लोगो ने इस अनोखी शादी का आनंद लिया। बारातियों का बहुत शानदार ढंग से स्वागत हुआ। स्वागत के बाद द्वाराचार कि रस्म निभाई गई और फिर भोजन का दौर शुरू हुआ। Read More

No comments:

Post a Comment