घाटी में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है, अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है और पर्यटकों को भी घाटी से बाहर जाने के लिए कह दिया गया है।
जम्मू कश्मीर के हालातों पर लगातार बयान आ रहे हैं, घाटी के हालातों में लगातार हलचल बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुए विपक्ष लगातार केंद्र पर वार कर रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार को चेतावनी दी है कि जम्मू कश्मीर में कुछ भी किसी भी तरह के गलत काम नहीं होने चाहिए।

दरअसल घाटी में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है, अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है और पर्यटकों को भी घाटी से बाहर जाने के लिए कह दिया गया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार घाटी से अनुच्छेद 35A और 370 को खत्म कर सकती है। इसी के चलते विपक्ष ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि इस तरह का कोई भी कदम सरकार ना उठाए। Read More


No comments:
Post a Comment