महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट में लिखा कि ऐसे कठिन समय में, जो हो सकता है, हम इसमें एक साथ हों और इसका मुकाबला करेंगे।
जम्मू- कश्मीर का मुद्दा हमेशा सुर्खियों मे बना रहता है। जम्मू से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए लोग उत्सुक रहते है। ऐसे में सरकार द्वारा कश्मीर में लिया गया बड़ा फैसला। बता दें, जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है जिसके बाद हलचल बढ़ गई है।

जिसके चलते जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को उनके घरों में नजरबंद कर लिया गया है। जिसके बाद उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं नजरबंद होने से पहले भी दोनों नेताओं ने कई ट्वीट कर जानकारी दी है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि जल्द ही इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया जाएगा। कर्फ्यू पास भी जारी किए जा रहे हैं। अल्लाह जाने क्या होगा। यह एक लंबी रात होने जा रही है। Read More

No comments:
Post a Comment