असम में बाढ़ के कारण काजीरंगा नैशनल पार्क में पानी भर चुका है, ऐसे में एक बाघ की गुफा में भी पानी भर गया और सुरक्षित स्थान की तलाश में जा पहुंचा एक इंसान के घर

असम में इन दिनों बाढ़ से हालात बेहाल है. क्या इंसान क्या जानवर पानी के आगे हर कोई बेबस हैं. कई घर कई गांव पानी में समा चुके हैं. ऐसे में इंसान अपना घर छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान में जाने को मजबूर है. लेकिन जानवर क्या करें ? बेजुबां है तो अपना दर्द भी किसी को बता नहीं पा रहा. किसे कहे कि मेरा घर भी तबाह हो गया है, एक सुकुन भरे अशियानें की मुझे भी तलाश हैं. एक ऐसे ही सुकुन भरे अशियाने की तलाश में एक बाघ जा पहुंचा अपने पड़ोसी के घर, जी हां एक इंसानी पड़ोसी के घर. घटना असम की हैं.

No comments:
Post a Comment