धोनी की फिलहाल संन्यास लेने की कोई इच्छा नहीं है। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट भी नहीं चाहता की धोनी इस समय संन्यास लें।

हाल ही में संपन्न हुए क्रिकेट विश्व कप 2019 में भारतीय टीम की सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय फैंस काफी नाराज थे। जिसके साथ ही धोनी के सन्यास लेने की खबरें बार-बार सामने आने लगी। हर किसी के जहन में यह सवाल उठने लगा की धोनी संन्यास कब लेंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि धोनी की फिलहाल संन्यास लेने की कोई इच्छा नहीं है।
इसके अलावा टीम मैनेजमेंट भी नहीं चाहता की धोनी इस समय संन्यास लें। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि यदि धोनी इस समय संन्यास ले लेते और ऐसे में पंत चोटिल हो जाते हैं। तो यह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से सही नहीं होगा।

सूत्रों ने आईएनएस से कहा, ‘धोनी अपनी भूमिका और स्थिति के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं। सभी उनके संन्यास के बारे में बात करते हैं और जब वह इसे छोड़ने का फैसला तो यह समझ में नहीं आएगा की वो टीम के एक खिलाड़ी है। वह कभी भी किसी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देंगे। मुझे यकीन है कि आप सभी उनकी नैतिकता के बारे में जानते हैं। Read News

No comments:
Post a Comment