लंदन के पूर्व मेयर बोरिस जॉनसन होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री

ब्रिटेन में चल रहे प्रधानमंत्री की रेस में पूर्व विदेश मंत्री जॉनसन को 10 डाउनिंग स्ट्रीट की लड़ाई में 92,153 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेरेमी हंट को 46,656 वोट मिले। ब्रेक्जिट मुद्दे पर प्रधानमंत्री पद से टेरीजा मे के इस्तीफे की घोषणा के बाद नए प्रधानमंत्री का निर्वाचन आवश्यक हो गया था।
साथ ही आपको ये भी बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री पद की रेस में वर्तमान विदेश मंत्री जेरेमी हंट को हराया। जॉनसन को ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी में नेता पद के लिए हुए चुनाव में 87.4% वोट मिले।

No comments:
Post a Comment