लंबे समय के इंतजार के बाद भारत में लॉन्च SUV जीप कम्पस ट्रेलहॉक, कमाल के हैं फीचर्स - Latest News Online

Breaking

Tuesday, June 25, 2019

लंबे समय के इंतजार के बाद भारत में लॉन्च SUV जीप कम्पस ट्रेलहॉक, कमाल के हैं फीचर्स

लंबे समय तक इंतज़ार करवाने के बाद आखिरकार जीप इंडिया ने भारत में ट्रेलहॉक लॉन्च कर दी है।

लंबे समय तक इंतज़ार करवाने के बाद आखिरकार जीप इंडिया ने भारत में ट्रेलहॉक लॉन्च कर दी है जो जीप कम्पस का ऑफरोड वर्ज़न है। जीप इंडिया ने इस SUV को 26.8 लाख रुपए एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है और इसे सिर्फ एक ही वेरिएंट में बेचा जाएगा। जीप कम्पस भारत में फीएट क्रिस्लर ऑटोमोबाइल ग्रुप के लिए गेम चेंजर साबित हुई है और इसी SUV के बूते कंपनी की भारतीय बाज़ार में पकड़ बनी हुई है। जीप कम्पस पहले ही अपनी ऑफरोड क्षमता के लिए काफी सराही गई है जो अपने क्लास में बहुत बेहतर है, अब कंपनी इसका ट्रेलहॉक मॉडलल लाई है जो इसी पर आधारित है। जीप ने इस SUV को बेहतरीन फीचर्स से लैस करने के साथ ही अधिक लो एंड ग्रंट्स और बदली हुई स्टाइल उपलब्ध कराई है, इससे कार की ऑफरोडिंग और भी दमदार होगी। Noida News Noida News Noida News
बता दें कि जीप कम्पस ट्रेलहॉक की डिज़ाइन में हल्के बदलाव किए गए हैं और कार के अगले हिस्से में ट्रेल बैज लगाने के साथ SUV में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं जिससे लगे कि यह नया मॉडल है। SUV के बोनट पर ब्लैक डेकल्स दिए गए हैं जो एंटी-ग्लेयर हैं, इसके साथ ही ट्रेलहॉक के साथ 17-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो फाल्कन टायर्स से लैस हैं। सामान्य जीप कम्पस के मुकाबले ट्रेलहॉक का ग्राउंड क्लियरेंस 27mm बढ़ा दिया गया है जो अब 205mm तक पहुंच गया है। कार के पिछले हिस्से में भी ट्रेल बैज लगा है लेकिन कार के साथ अगले हिस्से में वो हुक नहीं दिया गया जैसा ग्लोबल मॉडल में दिया जाता है। Read More

No comments:

Post a Comment