अलग हुए BSP-SP के रास्ते, अखिलेश को लेकर मायावती ने कही ये बड़ी बातें - Latest News Online

Breaking

Monday, June 24, 2019

अलग हुए BSP-SP के रास्ते, अखिलेश को लेकर मायावती ने कही ये बड़ी बातें

बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद पहली बार रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई अखिल भारतीय स्तर की बैठक

लोकसभा चुनाव 2019: एक बार फिर ब्राह्मण कार्ड आजमा सकती है मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद पहली बार रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई अखिल भारतीय स्तर की बैठक में कहा कि चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने उन्हें फोन नहीं किया। सतीश मिश्रा ने उनसे कहा कि वे मुझे फोन कर लें, लेकिन फिर भी उन्होंने फोन नहीं किया। मैंने बड़े होने का फर्ज निभाया और मतगणना के दिन 23 तारीख को उन्हें फोन कर उनकी पत्नी डिंपल यादव और परिवार के अन्य लोगों के हारने पर अफसोस जताया। Noida News Noida News Noida News
उन्होंने कहा कि 3 जून को जब मैंने दिल्ली की मीटिंग में गठबंधन तोड़ने की बात कही तब अखिलेश ने सतीश चंद्र मिश्रा को फोन किया, लेकिन तब भी मुझसे बात नहीं की। उन्होंने कहा कि भितरघात होता रहा और अखिलेश ने भितरघात करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अगर यादवों का पूरा वोट गठबंधन को मिलता तो बदायूं, फिरोजाबाद और कन्नौज जैसी सीटें सपा न हारती। Noida News Noida News Noida News
मायावती ने नेता लोकसभा कुंवर दानिश अली और नेता राज्यसभा सतीश चंद्र मिश्र को विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेता यूपी विधानसभा की सुरक्षित सीटों पर भाईचार कमेटियां खड़ी करेंगे। Noida News Noida News Noida News

No comments:

Post a Comment