24 साल के युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, जबरन लगवाए जय श्री राम के नारे - Latest News Online

Breaking

Monday, June 24, 2019

24 साल के युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर कर दी हत्या, जबरन लगवाए जय श्री राम के नारे

झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक 24 साल के युवक को भीड़ ने चोरी के शक में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।


जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक 24 साल के युवक को भीड़ ने चोरी के शक में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। बता दें कि भीड़ ने युवक को इतना पीटा की बाद में एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक का नाम तबरेज अंसारी बताया जा है। मकसूद आलम ने सोमवार को कहा कि 22 वर्षीय तबरेज़ अंसारी को लोगों के रोष का सामना करना पड़ा। Noida News Noida News
बता दें कि रविवार को एक अस्पताल में अंतिम सांस लेने वाले अंसारी को चोरी के संदेह में मंगलवार तड़के सरायकेला खरसावां जिले में स्थानीय लोगों ने पीटा था। बाद जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  हालांकि, आलम ने आरोप लगाया कि भीड़ ने अंसारी की पिटाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने आगे कहा कि अंसारी पर हमला प्रकृति में सांप्रदायिक था क्योंकि उनका मुस्लिम नाम था। Noida News Noida News Noida News

No comments:

Post a Comment