ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बल्कि ये जंग और ज्यादा बढ़ती जा रही है।
ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। बल्कि ये जंग और ज्यादा बढ़ती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नये प्रतिबंध लगाए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस तरह ट्रंप ने ईरान पर और ज्यादा सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसका सबसे बड़ा असर ये होगा कि ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई और दूसरे नेता अमेरिकी क्षेत्र में वित्तीय सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। Noida News Noida News Noida News
डोनाल्ड ट्रंप का ये नया फरमान और प्रतिबंध ईरान के उस बयान के कुछ ही दिन बाद आया है जिसमें उसने अपने एयरस्पेस में एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था। यही नहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर हमले की एक योजना को ऐन मौके पर रद्द कर दिया था। तब ट्रंप ने कहा था कि इससे 150 लोगों की जान जाती। ट्रंप ने इस आदेश को हमले से मात्र 10 मिनट पहले वापस लिया था। Noida News Noida News
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम ईरान अथवा किसी और देश से संघर्ष नहीं चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि वे सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा। Noida News Noida News
वहीं ट्रंप ने कहा कि उनके द्वारा हस्ताक्षर किए गए कार्यकारी आदेश से ईरान पर ‘हार्ड हिटिंग’ प्रतिबंध लगेंगे। इसकी वजह से ईरान के सबसे बड़े धार्मिक नेता और दूसरे अधिकारी अमेरिकी न्यायिक क्षेत्र में वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ट्रंप ने ट्रेजरी सेक्रेटरी की मौजूदगी में प्रतिबंध के आदेश पर हस्ताक्षर किए। Noida News Noida News Noida News

No comments:
Post a Comment