सोशल मीडिया पर बदायूं पुलिस के वाहन चेकिंग का वीडियो वायरल होने से विभाग की खूब फजीहत हो रही है।
सोशल मीडिया पर बदायूं पुलिस के वाहन चेकिंग का वीडियो वायरल होने से विभाग की खूब फजीहत हो रही है। वीडियो में पुलिस को बंदूक के बल पर वाहन चेकिंग करते हुए दिखाया गया है। हर तरफ हो रही विभाग की आलोचना को देखते हुए सोमवार को एजीडी कानून व्यवस्था पीवी रमाशास्त्री ने बदायूं एसपी से जवाब मांगा है।Noida News Noida News Noida News
दरअसल, वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वाहन चेकिंग के लिए रोकी गई मोटर साइकिल को पुलिस चारों ओर से घेर लेती है। एक पुलिस कर्मी बाइक चालक से दोनों हाथ ऊपर उठाने और बात न मानने पर गोली मारने की चेतावनी दे रहा है। सिपाही कह रहा है कि हाथ नीचे किए तो गोली लग जाएगी। इस पर बाइक सवार कहता है कि कुछ भी तो नहीं है। सिपाही जेब चेक करते हुए कहता है कि हेलमेट कौन लगाएगा? Noida News Noida News Noida News
वाहनों की चेकिंग, अपराधी की तलाशी लेना और किसी ऑपरेशन के दौरान अपराधी को पकड़ने के अलग-अलग तरीके होते हैं। ‘टेक्निकल तकनीक का इस्तेमाल किसी ऑपरेशन या किसी अपराधी को पकड़ने के लिए किया जाता है। रूटीन चेकिंग में किन परिस्थितियों में पुलिस ने यह कदम उठाया, इसका जवाब बदायूं एसपी से मांगा गया है। Noida News Noida News Noida News

No comments:
Post a Comment