EVM और VVPAT की सुरक्षा पर विपक्ष के इन आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज - Latest News Online

Breaking

Wednesday, May 22, 2019

EVM और VVPAT की सुरक्षा पर विपक्ष के इन आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

लोकसभा चुनाव के बाद  सिर्फ एक ही बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर आने वाले पांच सालों के लिए सत्ता का ताज किस के सर पर सजेगी। लेकिन चुनाव के बाद से एग्जिट पोल को लेकर विपक्षी पार्टियों में अजीब सी हलचल मची हुई है। बीते मंगलवरा को 22 विपक्षी दलों ने ईवीएम और वीवीपीएटी के मुद्दे पर 22 विपक्षी राजनीति पार्टियों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक की। विपक्षी पार्टियों ने मांग की है कि 23 मई को वोटों की गिनती शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर VVPAT  पर्चियों की जांच की जाए। लेकिन चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की इस मांग को खारिज कर दिया है और कहा कि ईवीएम और वीवीपीएटी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।
बता दें कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपीएटी के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी मशीनें सुरक्षित हैं। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि ईवीएम और वीवीपीएटी को मतदान के दौरान ठीक से राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के सामने सील कर दिया गया था। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ईवीएम की धांधली के आरोपों पर, चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा ईवीएम को एक कमरे में मजबूत निगरानी रखने” के बारे में मुद्दा था जिसे ईसीआई के निर्देशों को बता कर हल किया गया था। Read More

No comments:

Post a Comment