अनिल अंबानी का बड़ा फैसला, कांग्रेस पर किया 5000 करोड़ का मानहानि केस लेंगे वापस - Latest News Online

Breaking

Wednesday, May 22, 2019

अनिल अंबानी का बड़ा फैसला, कांग्रेस पर किया 5000 करोड़ का मानहानि केस लेंगे वापस

उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाला रिलांयस समूह, कांग्रेस के खिलाफ किए मानहानि के मामले को वापस लेंगे। रिलांयस ने कांग्रेस और हेराल्ड के खिलाफ अहमदाबाद की एक अदालत में पांच हजार करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया था।
अनिल अंबानी की तरफ से कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं और नेशनल हेराल्ड के संपादक जफर आगा व लेख लिखने वाले विश्वदीपक के खिलाफ पांच हजार करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। अब अनिल अंबानी और रिलायंस समूह के वकील रशेष पारिख ने कहा है कि वो मुकदमा वापस लेने जा रहे हैं। इस बारे में नेशनल हेराल्ड के वकील पी एस चंपानेरी को बता दिया गया है।
अनिल अंबानी
अनिल अंबानी की कंपनी एडीएजी ने समाचार पत्र के खिलाफ दायर याचिका में कहा था कि अखबार ने राफेल विमान डील को लेकर फर्जी और अपमानजनक आर्टिकल छापे गए थे।
दायर मुकदमे में कंपनियों ने आरोप लगाया है कि मोदी के राफेल सौदे के ऐलान से 10 दिन पहले अनिल अंबानी ने बनाई रिलायंस डिफेंस शीर्षक नामक लेख झूठ और अपमानजनक है। Read More

No comments:

Post a Comment