प्रचंड जीत के बाद आडवाणी और जोशी से मिले मोदी-शाह, इस तारीख को ले सकते हैं शपथ - Latest News Online

Breaking

Friday, May 24, 2019

प्रचंड जीत के बाद आडवाणी और जोशी से मिले मोदी-शाह, इस तारीख को ले सकते हैं शपथ

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड बहुमत से साथ दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है। इस बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की।
आडवाणी
मुलाक़ात के बाद मुरली मनोहर जोशी और आडवाणी ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी और तारीफ करते हुए कहा कि मोदी और अमित शाह ने अच्छा काम किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का कहना है कि हमने जो पौधा लगाया वह पेड़ बना और अब फल दे रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पार्टी हमेशा बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीँ खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी गुजरात जाकर अपनी मां हीरा बा से भी मुलाकात कर सकते हैं। मीडिया ख़बरों के अनुसार प्रधानमंत्री 30 मई को शपथ ले सकते हैं। Read More

No comments:

Post a Comment