कई मौंको पर भाजपा की पैरवी करने वाले और विपक्षियों के आरोपों पर खुलकर जवाब देने वाले भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को मोदी लहर के चलते भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में पुरी लोकसभा सीट पर बीजू जनता दल के पिनाकी मिश्र से हार का सामना करना पड़ा। संबित पात्रा की हार का अंतर मात्र 11,714 वोट रहे।
संबित पात्रा के मुकाबले पिनाकी मिश्र को 47.4 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के संबित पात्रा को 46.37 प्रतिशत ही वोट मिले। पुरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे और कांग्रेस प्रत्याशी सत्य प्रकाश नायक को सिर्फ 44,734 वोट ही मिले।
बताते चलें कि पुरी लोकसभा सीट सामान्य वर्ग के लिए ही आरक्षित है, यह एक ग्रामीण संसदीय क्षेत्र है, जहां पर साक्षरता दर 83.43 प्रतिशत के लगभग है। यहां के कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 7,42,939 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6,61,592 है। Read More

No comments:
Post a Comment